स्कूल और लाइब्रेरी में पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम उदयपुर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटेल सर्कल और गुरु रामदास कॉलोनी में दो अध्ययन केंद्रों को सीज करने की कार्रवाई की।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम टीम ने वीटी इंटरनेशनल स्कूल प्लॉट नं. 1 एफ, भारतीय स्टेट बैंक के सामने, पटेल सर्कल के पास औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बेसमेंट में संचालित छात्रों की गतिविधियों के कारण बेसमेंट को तुरंत सीज करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसी तरह गुरूराम दास कॉलोनी स्थित ओम साईं लाईब्रेरी जोकि एक मकान के बेसमेट में छात्रों के अध्ययन के लिए बनाई गई थीं, उसको भी सीज किया गया।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार से जारी गाइडलाइन को दरकिनार कर संचालित हो रहे कोचिंग, स्कूल एवं अन्य संस्थान को तुरंत नगर निगम कार्रवाई कर सीज करेगा। आयुक्त ने अपील करते हुए कहा है कि संचालक अपने स्तर पर ही ऐसी गतिविधि को बंद कर दें अन्यथा नगर निगम उसको सीज करने की कार्रवाई करेगा।