घंटाघर थाना इलाके में रविवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 53 वर्षीय अरविंद पालीवाल की मौत हो गई। घर में एयर गन लेकर बैठे अरविंद से गलती से फायर हो गया, जिससे गोली का छर्रा सीधे उनके सिर में जा लगा। घायल अवस्था में उन्हें एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए अरविंद को आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन लगातार इलाज के बावजूद सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह हादसा वास्तव में गलती से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। साथ ही एयर गन की खरीद, लाइसेंस और इस्तेमाल को लेकर भी जांच जारी है।