फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर लूटपाट करने वाले अंतरजिला नकबजन गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 10:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Crime News: बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर लूटपाट करने वाली अंतरजिला नकबजन गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले में मावली सर्कल की स्पेशल पुलिस ने एक अंतरजिला नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में 17 वारदातों का खुलासा हुआ है। इस शातिर गैंग के बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते और उनके नाक की नथ, कान की बालियां और गले के हार खींचकर उन्हें जख़्मी करते हुए लूटपाट करते थे।

विज्ञापन


बता दें कि उदयपुर, राजसमंद, सलूंबर और आसपास के इलाकों में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ने और बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर उन पर हमला करने जैसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में एक स्पेशल टीम बनाई गई। डबोक और मावली स्पेशल पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तकनीकी विश्लेषण और मुखबीरों की मदद से एक हफ्ते की मेहनत के बाद सलूंबर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रकाश मीणा और लक्ष्मण मीणा शातिर अपराधी हैं, जो मजदूरी और फेरी के बहाने इलाके की रेकी करते थे और फिर वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में 17 वारदातों का खुलासा हुआ है। एसपी ने बताया कि यह गैंग पूरे जिले में सक्रिय है और ये शातिर बदमाश पहले तो बुजुर्ग महिलाओं को अकेला देखकर हमला करते और फिर उनके कान और नाक के गहने छीनकर फरार हो जाते थे। बाद में लुटे गए गहनों को बेचकर मोटी कमाई करते थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी लूट, नकबजनी, अपहरण और ऑर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। जांच में पुलिस चोरी के गहने खरीदने वाले सुनार तक भी पहुंची और उसे भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें