फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News : 5 करोड़ की नकदी समेत 50 किलो सोना बरामद, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर आयकर विभाग की कार्रवाई

Mon, 02 Dec 2024 03:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई ने उदयपुर में हलचल मचा दी है। पिछले तीन दिनों से जारी छापेमारी में उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक टीकम सिंह राव के ठिकानों से बेहिसाब नकदी और सोने की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर और राजस्थान की बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर पिछले तीन दिनों से चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद विभाग ने ट्रांसपोर्ट मलिक के पास बेहिसाब सोना और नकदी बरामद की है। आयकर विभाग ने अब तक व्यवसायी के बैंक लॉकर सहित सभी ठिकानों से करीब 50 किलो सोना और 5 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। कल ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के 8 बैंक लॉकरों से करीब 28 किलो सोना मिला है। अनुमान है कि इस छापेमारी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में टीकम सिंह राव और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति का पता चला। टीकमसिंह राव के भाई गोविंद सिंह राव, जो बांसवाड़ा शाखा का संचालन करते हैं, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका यह राजनीतिक कनेक्शन भी विभाग की जांच के केंद्र में है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद राजस्थान के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ अन्य नामी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आयकर विभाग के अन्वेषण शाखा के संयुक्त निदेशक जेएस राव कर रहे हैं। विभाग इस मामले में अन्य वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट सेक्टर में टैक्स चोरी और अघोषित संपत्तियों का बड़ा खुलासा होने की संभावना है। यह मामला न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर में टैक्स चोरी पर एक कड़ा संदेश देने वाला हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें