फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: गोगुंदा में नाकेबंदी के दौरान 1100 किलो चांदी पकड़ी, इनकम टैक्स और जीएसटी की टीम कर रही है जांच

Tue, 15 Jul 2025 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गोगुंदा में गुजरात नंबर की एक गाड़ी से 1100 किलो चांदी बरामद की है। घटना की जानकारी मिलने पर इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग की टीम मौके पर गोगुंदा पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
गोगुंदा में नाकाबंदी के दौरान 1100 किलो चांदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के गोगुंदा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर पूछताछ की जिसमें चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। जांच के दौरान गाड़ी से करीब 1100 किलो चांदी मिलने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने चांदी को अहमदाबाद से जयपुर ले जाना बताया है लेकिन दस्तावेज स्पष्ट नहीं होने से पुलिस ने मामला संदिग्ध माना है।

ये भी पढ़ें: Sikar News: खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं से मारपीट, वाहन चालक ने किराए के विवाद में महिलाओं को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग की टीम मौके पर गोगुंदा पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया है और दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक तौर पर मामला टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें