फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: उदयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 21 घरेलू सिलेंडर और दो मशीनें जब्त

Mon, 16 Mar 2026 10:26 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rajasthan LPG Crisis: उदयपुर में प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए 21 घरेलू गैस सिलेंडर और दो रिफिलिंग मशीनें जब्त कीं। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में रेस्टोरेंट और प्रतिष्ठानों से भी अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे सिलेंडर बरामद हुए।
विज्ञापन
उदयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेक सिटी उदयपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापामारी की। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में रसद विभाग की टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर अवैध गैस रिफिलिंग से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और उपकरण जब्त किए गए।

विज्ञापन

 
विनायक वाटिका के पास मकान से बरामद हुए सिलेंडर
जिला रसद अधिकारी प्रथम और प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास के निर्देशन में गठित सतर्कता दल ने अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन निरीक्षक विशेष डॉ. हिमानी सिंह सोलंकी और डॉ. कोमल सिंह सोलंकी की टीम ने विनायक वाटिका के सामने उदयपुर-फतहनगर रोड स्थित एक मकान पर जांच की। इस दौरान मौके से 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए और दो गैस रिफिलिंग मशीनें लगी हुई पाई गईं। टीम को एक मशीन से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए भी पाया गया, जिसके बाद दोनों मशीनों को जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

 
सूरजपोल क्षेत्र में भी की गई कार्रवाई
इसी अभियान के तहत प्रवर्तन अधिकारी मानसी पंड्या और प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. हिमानी सिंह सोलंकी की टीम ने सूरजपोल क्षेत्र में भी जांच की। यहां गणेश रेस्टोरेंट के किचन में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे चार घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया।

पढ़ें- LPG Crisis: घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, सलूंबर में पांच जगहों से चार सिलिंडर जब्त
विज्ञापन

 
दस्तावेज नहीं मिलने पर सिलेंडर जब्त
इसके अलावा संतोष दाल बाटी नामक प्रतिष्ठान में जांच के दौरान तीन व्यावसायिक गैस सिलेंडर बिना वैध दस्तावेज के पाए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने इन सिलेंडरों को भी मौके पर जब्त कर लिया।
 
कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हलचल
रसद विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध गैस रिफिलिंग और जमाखोरी करने वालों में हलचल देखी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें