फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Crime: दो समुदायों के युवकों के बीच हुई चाकूबाजी, वारदात के बाद मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात

Mon, 24 Mar 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: शक्ति सिंह पर हमले की खबर फैलते ही हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोधस्वरूप बाजार बंद करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के नेहरू बाजार में दो समुदायों के युवकों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना से माहौल गरमा गया। इस घटना में हिन्दू जागरण मंच के शक्ति सिंह और दूसरे पक्ष के साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बाजार बंद करवा दिया गया और मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत दो वाहनों की टक्कर से हुई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में जब वह इलाज के बाद लौटा तो वहां मौजूद चार-पांच युवकों से उसका विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में दोनों पक्षों के युवक अलग-अलग समुदाय से थे। इसी दौरान हिन्दू जागरण मंच के शक्ति सिंह पर हमला हुआ और दूसरे पक्ष के साहिल को भी गंभीर चोटें आईं।

पढ़ें; परीक्षा देने पहुंची महिला कांस्टेबल के पास मिले दो आधार कार्ड, मुकदमा हुआ दर्ज; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


शक्ति सिंह पर हमले की खबर फैलते ही हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोधस्वरूप बाजार बंद करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दूसरे पक्ष का कहना है कि दो वाहनों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा था, लेकिन आपसी समझाइश से मामला सुलझ गया था। मोहम्मद हुसैन के अनुसार, उनका बेटा साहिल स्कूटी ठीक कराने गया था, तभी पहले पक्ष के युवक अपने साथियों के साथ आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। साहिल और उसके साथी को गंभीर चोटें आई हैं, और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें