फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: विकास हो रहा, पर पहाड़ न काटे जाएं, ट्रैफिक भी समस्या, उदयपुरवासी बोले- सरकार ने बदले हालात

Fri, 05 Apr 2024 11:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर जिले में पहुंचा है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने विकास और क्राइम समेत अन्य मुद्दों पर बात रखी। पढ़ें क्या बोले लोग? 
विज्ञापन
उदयपुर में लोगों के साथ चार्य पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Satta Ka Sangram: अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर जिले से हुई। शुक्रवार को हमारी चुनावी रथ उदयपुर पहुंचा और सुबह-सुबह लोगों के साथ चुनावी मुद्दों को लेकर चाय पर चर्चा की गई। फतेहसागर स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क के पास हुई चर्चा में आम लोगों ने अपनी बात रखी। 

विज्ञापन




अमर प्रीत सिंह ने कहा कि उदयपुर में विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन, यहां पहाड़ियां काटी जा रही हैं जो गलत है, इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर की रेलवे से कनेक्टविटी लगातार बढ़ रही है। लेकिन, यहां क्राइम लगातार बढ़ रहा है। यहां हत्याएं समेत अन्य अपराधों पर रोक लगनी चाहिए। 

केसी मेहता ने कहा कि जो लोग विकास कार्य कर रहे हैं, उन्हें वोट मिलेगा। पीएम मोदीजी दोबारा सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां यातायात की समस्या है, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। शहर में रेड लाइट की सुविधाओं का पालन करना होगा। इससे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।      
विज्ञापन


गौरव वशिष्ठ नाम के एक युवा ने कहा कि उदयपुर में युवाओं के लिए स्कोप नहीं है। लोगों को नौकरियां मिलें इसके लिए कंपनी को यहां लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले यहां शाम के सात बजे के बाद बाहर निकलने में डर लगता था, लेकिन सरकार बदलने के बाद हालात बदल गए हैं। लोग रात में घर से बाहर निकलते हैं, घूमते हैं, साइकलिंग करते है, किसी को कोई डर नहीं है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें