फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: लेकसिटी की युवतियों को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए रोटरी क्लब की मुहिम, पिंक ऑटो रिक्शा किए वितरित

Sat, 08 Jun 2024 09:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: लेकसिटी की वे युवतियां जो अपने घर परिवार की कमजोर माली हालत के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती है, उन्हें स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोटरी क्लब एलीट ने ऑटोरिक्शा नि:शुल्क भेंट करने की योजना बनाई है। क्लब ने अपनी योजना को परी अभियान नाम दिया है।
विज्ञापन
पिंक ऑटो रिक्शा किए वितरित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब एलीट के परी अभियान में युवतियों को भेंट किए जा रहे ऑटो रिक्शा का रंग गुलाबी है। क्लब ने परिवहन विभाग से यह रंग विशेष तौर पर स्वीकृत कराया है, जो इन्हें चलाने वाली आत्मनिर्भर युवतियों को अलग पहचान देगा।

विज्ञापन


दो ऑटो रिक्शा शुक्रवार को पंचवटी स्थित सचिन मोटर्स शो रूम पर आयोजित कार्यक्रम में रोटरी 3056 के प्रान्तपाल डॉ निर्मल कुणावत ने आशार्थी युवतियों को भेंट किए। डॉ कुणावत ने कहा कि पर्यटन नगरी उदयपुर में महिला ऑटो चालक द्वारा चलाए जाने वाले ऑटो और कैब की डिमांड है। अकेली या सहेलियों के ग्रुप में यहां घूमने आने वाली महिलाएं पुरुष ऑटो चालक के साथ सहज नहीं हो पाती।

असुरक्षा का भाव उनके मन में रहता है। लेकसिटी में कई विदेशी महिलाएं सोलो ट्रिप पर आती हैं। उन्हें भी सहज और निर्भीक होकर घूमने के लिए महिला ऑटो चालक की जरूरत होती है। डॉ कुणावत ने कहा कि रोटरी क्लब एलिट का परी अभियान दोहरे मापदंड पूर्ण करेगा। ऑटोचालक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर होगा, वहीं पर्यटक महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष वकास श्रीमाली ने बताया कि 50 पिंक कलर के ऑटो डोनेट करने का लक्ष्य है, जिनमें से पांच ऑटो दिसंबर 2023 में दिए थे। दो ऑटो रिक्शा आज दिए जा रहे हैं। शेष 43 रिक्शा की व्यवस्था जल्द की जाएगी। रिक्शा वितरण कार्यक्रम में क्लब के पूर्व प्रान्तपाल रमेश चौधरी, क्लब सचिव अजय लोढा व सचिन मोटर्स के सुभाष सिंघवी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें