फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर हादसा, बस पलटने से 25 यात्री हुए घायल; मौके से ड्राइवर फरार

Mon, 17 Mar 2025 07:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur Accident: इस दुर्घटना में करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नाथद्वारा और राजसमंद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से उदयपुर आ रही महावीर ट्रेवल्स की बस ओड़न गांव के पास पलट गई। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब चालक को अचानक झपकी आ गई। बस डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नाथद्वारा और राजसमंद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के तुरंत बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: जालौर में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, आपसी झगड़े में लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। चार एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक व परिचालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें