फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: कानोड़ की इलेक्ट्रिक शॉप से 1.57 करोड़ के जेवर और नकदी ले गए चोर, CCTV में दिखे चार संदिग्ध

Sun, 16 Mar 2025 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

CCTV फुटेज में चार संदिग्ध चोर भागते नजर आए। दुकान के लॉकर को तकनीकी तरीके से खोला गया, जिससे चोरों की शातिर रणनीति उजागर हुई। पुलिस ने संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के कानोड़ बस स्टैंड पर अनुपम इलेक्ट्रिक में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से करीब 1.57 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद चोरी हो गए। चोर दुकान में रखी हिसाब-किताब की डायरी भी अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान के सामने से चार संदिग्ध व्यक्ति भागते हुए नजर आए हैं। दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता ने बताया कि वह जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार देने का काम करता है। लक्ष्मीलाल मेहता हमेशा की तरह शनिवार शाम 6:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 4 बजे पड़ोसी दुकानदार कार्तिक लक्षकार ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक शटर खुला था, लेकिन टूटा हुआ नहीं था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने इसे बेहद शातिर तरीके से खोला होगा।

ये भी पढ़ें- जालोर चितलवाना पुलिस ने बरामद किया 18.600 किलोग्राम डोडा पोस्त, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


लॉकर भी तकनीकी तरीके से खोला गया
दुकान के अंदर जाने पर मेहता ने देखा कि लॉकर भी टेक्निकल तरीके से खोला गया था। इसमें रखे ढाई लाख रुपये कैश, 150 किलो चांदी और 20 तोला सोने की ज्वेलरी गायब थी। मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कुल कीमत 1.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें- सीकर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी व्यवसायी पर हमला, लाइव वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कानोड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक संदिग्ध बाइक को जब्त किया है। भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर भी जांच में जुटे हैं।

ग्राहकों का डेटा भी गायब
दुकानदार लक्ष्मीलाल मेहता का कहना है कि उनकी दुकान पर 100 से अधिक गांवों के लोग आते हैं और गिरवी रखकर पैसे लेते हैं। इस चोरी में न सिर्फ जेवर और नकदी बल्कि ग्राहकों का पूरा हिसाब-किताब भी चोरी हो गया है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें