फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उदयपुर में एसीबी की छापा, मालदार निकले रसद विभाग के अधिकारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Thu, 24 Oct 2024 03:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

एसीबी ने उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ के ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापा मारा। जयमल सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति होने की गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जयमल सिंह राठौड़ का घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी की टीमों ने गुरुवार सुबह उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोगता सरंक्षण अधिकारी जयमत सिंह राठौड़ के ठिकानों पर छापा मारा। जयमल सिंह राठौड़ करोड़ों के संपत्ति के मालिक निकले। उनके उदयपुर और राजसमंद में होटल, रिसोर्ट, कई भूखंड, मकान और लग्जरी वाहन हैं। एसीबी टीमें सभी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही है और ब्योरा निकात रही हैं। 

विज्ञापन


जयमल सिंह राठौड़ के उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मकान, सीसारमा स्थित होटल मान विलास रिसोर्ट संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी के ऑफिस एसीबी टीमों की सर्च कार्रवाई जारी है। एसीची महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहराड़ के बताया कि उदयपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी संभागीय उपभोका संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ के बारे में गोपनीय शिकायत मिली थी कि इन्होंने राजकीय सेवा में रहते हुए आय से कहीं अधिक सम्पत्ति है। 

सूचना के आधार पर टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो जयमल सिंह राठौड़ का उदयपुर और राजसमंद में विभिन्न भूखंडों, मकान, होटल और लग्जरी वाहनों सहित अन्य परिसंपत्तियों में इनवेस्टमेंट के सबूत मिले। इस पर जयमत सिंह राठौड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर आज एसीबी टीमों ने जयमल सिंह राठौड़ की इन संपत्तियों पर छापा मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें