उदयपुर के उभयेश्वर में पीपलिया गांव में शुक्रवार सुबह एक स्कूल परिसर में पैंथर जोड़ा घुस आया है जिसके बाद स्कूल के बच्चों में हड़कंप मच गया। बच्चे इस कदर दहशत में आ गए अपनी जान बचाने के लिए उन्हें बैंच के नीचे छुपना पड़ा।
पैंथर को देखते ही बच्चों ने क्लासों के दरवाजे बंद कर लिए जिसके बाद घंटो तक बच्चों को क्लास में ही पैंथर जोड़े के जाने का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल परिसर में दाखिल होने से पहले पैंथर जोड़े ने कुछ बकरियों का शिकार भी किया था जिसके बाद शिकार करते करते आबादी वाले इलाके में आ गए थे।