फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: आरपीएससी पेपर लीक मामले में एक आरोपी रामगोपाल गिरफ्तार, फरार सरगना शेर सिंह राणा का है करीबी

Mon, 13 Mar 2023 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी पेपर लीक मामले में सरगना शेर सिंह मीणा का साथी रामगोपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी पेपर लीक मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बताया जा रहा है पकड़ा गया आरोपी रामगोपाल पेपर लीक मामले के सरगना शेर सिंह मीणा का साथी है। रामगोपाल को जयपुर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस अब इसके सहारे सरगना आरोपी तक पहुंचे का प्रयास करेगी। अब पुलिस आरोपी रामगोपाल को कोर्ट में पेश कर उसे अदालत से रिमांड पर मांगेगी।

विज्ञापन




बता दें आरपीएससी पेपर लीक मामले पुलिस को आरोपी शेर सिंह मीणा की तलाश है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लगातार कई जगह तलाश कर रही है। इसी क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़े उसके साथी रामगोपाल से शेर सिंह मीणा के कई राज खुल सकते हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से पेपर लीक में नए खुलासे हो सकते हैं। रामगोपाल शेर सिंह मीणा का काफी नजदीकी बताया जाता है। 

बता दें कि दिसंबर 2022 में आरपीएससी सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद ही राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसमें 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस शेर सिंह मीणा की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाकर लगातार कई इलाकों में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पेपर लीक का मुख्य आरोपी मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें