फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: कलेक्टर के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सीज किए

Sat, 22 Mar 2025 06:13 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आदिवासी बहुल इलाकों में अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे पांच क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया है। जिला कलेक्टर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पांच क्लीनिकों को सीज किया गया, जबकि दो अन्य क्लीनिकों की जांच जारी है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई देवला और बेकरिया क्षेत्र में हुई है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की शिकायतें मिल रही थीं। इन क्लीनिकों में बिना लाइसेंस डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे, जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता था। कई क्लीनिकों में बिना मानकों के दवाएं दी जा रही थीं और मरीजों के स्वास्थ्य की अनदेखी की जा रही थी।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि कई क्लीनिक बिना किसी मान्यता और पंजीकरण के चल रहे थे। इसके अलावा कुछ जगहों पर झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे थे, जो पूरी तरह अवैध है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पांच क्लीनिकों को सीज कर दिया और दो अन्य क्लिनिकों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि विभाग लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई करता रहेगा।

 

उदयपुर मे ग्रामीण इलाकों मे झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते जिला प्रशासन

 

उदयपुर में ग्रामीण इलाकों मे झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते जिला प्रशासन

 

उदयपुर में ग्रामीण इलाकों मे झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई करते जिला प्रशासन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें