अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वित्त सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यशाला में सैकड़ों महिलाओं ने परिवार सहित भाग लिया। मेयर जयपुर हैरिटेज कुसुम यादव ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी अय्यर, सीईओ, कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, निमेश चंदन, सीईओ, बजाज फिनसर्व म्युचुअल फंड, श्वेता काम्मा, वित्तीय प्रशिक्षक व सलाहकार और आयोजक संस्था के फाउंडर रोहित कुमार, मुख्य वक्ता थे। इस दौरान महिला वित्त सशक्तिकरण कार्यशाला को लेकर महिलाओं को विशेष रूप से बचत एवं सही दिशा में निवेश करने के महत्व को बताया गया और महिलाओं को उनकी वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में जागरूक करने के लिए बचत से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर शहर की प्रबुद्ध महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए, जिसका आर्थिक समृद्धि से सीधा संबंध था कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी समाज समृद्ध नहीं होगा। आयोजक संस्था के फाउंडर रोहित कुमार ने कंपाउंडिंग के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही सही बचत का चयन और कंपाउंडिंग को विशेष महत्व के विषय पर चर्चा की। इस दौरान फाउंडर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निवेश के प्रति जागरूक करना एवं भविष्य को सुरक्षित करना है, जिससे महिलाएं समृद्ध और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सके तो भारत विकसित राष्ट्र होगा।