फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: आदमखोर लेपर्ड की दहशत में उदयपुर, देर रात घर में घुसकर महिला को दबोचा; गर्दन चबाई…मौत

Tue, 01 Oct 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Leopard Attack: उदयपुर का गोगुंदा इलाका इन दिनों खौफ के साए में है। क्योंकि अब एक और महिला लेपर्ड का शिकार हो गई। देर रात हुए इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की गर्दन को जबड़े में दबाकर भागते लेपर्ड को ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया। 
विज्ञापन
लेपर्ड का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में लेपर्ड का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। देर रात लेपर्ड ने एक महिला का शिकार कर लिया। गोगुन्दा इलाके में ही 13 दिन में लेपर्ड ने आठवां शिकार किया। जिससे अब ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। उसने एक कमला कुंवर नाम की युवती का शिकार कर दिया। इससे गांव वालों में दहशत का माहौल है। वहीं, बीते दिन एक पुजारी का भी शिकार किया था। उसे पकड़ने के लिए आर्मी की टीम भी उदयपुर पहुंच गई है।

विज्ञापन


पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन
बता दें कि लेपर्ड की तलाश में आर्मी को भी बुलाया गया साथ ही जंगल के क्षेत्र में 20 टीमें सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं। वन विभाग कई पिंजरे भी लगा चुका है, लेकिन आदमखोर हरबार चकमा देकर नया शिकार करता है। यही नहीं लेपर्ड का मूवमेंट भी देखा जा रहा है। बीती रात ही लेपर्ड ने एक बाइक सवार पर झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाये जाने के बाद वह भाग गया। उसके बाद जंगल में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन के जरिए रखी जा रही है नजर
इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए कई बार जानवरों का शिकार करते हैं, लेकिन इस तरह से इंसानों पर कभी हमला नहीं किया। वे खुले में खुलेआम घूमते थे, ऐसा पहली बार है कि वे लगातार इंसानों पर हमला कर रहे हैं। इसे पकड़ने के लिए टीमें देर रात तक ड्रोन के जरिए नजर रख रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें