फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panther Attack: कहीं पड़ा था हाथ, कहीं मिला पैर…बच्ची को बुरी तरह नोंच डाला; उदयपुर में तीसरे पैंथर की एंट्री

Thu, 26 Sep 2024 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Panther Attack: राजस्थान के उदयपुर में पैंथर की दहशत अब भी बनी हुई। हालांकि वन विभाग की टीम ने दो पैंथर को पकड़ा था, लेकिन अब एक तीसरे पैंथर ने एंट्री मारी है। जिसने अब एक छह साल की बच्ची को शिकार बनाया है।
विज्ञापन
पैंथर से उदयपुर में खौफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोगुंदा में पैंथर का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में तीन दिन में तीन लोग पैंथर के अटैक से अपनी जान गंवा बैठे थे। उसके बाद वन विभाग और आर्मी के जवान पैंथर पर ड्रोन के जरिए निगरानी भी कर रहे थे। करीब पांच दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद 2 पैंथर पिंजरे में कैद हो गए।

विज्ञापन


माना ये जा रहा था कि इलाके में एक ही आदमखोर पैंथर है, लेकिन एक साथ 2 पैंथर कैद हो गए। इससे एक बात तो साफ हो गई थी कि यहां एक से ज्यादा पैंथर है। दो पैंथर पकड़ में आने के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने चैन की सांस ली, लेकिन इस इलाके में तीसरे पैंथर की एंट्री ने फिर से दहशत फैला दी। बता दें कि उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के मजावद के कुरदाऊ गांव में एक पैंथर ने फिर एक शिकार किया है। अभी हाल में प्रशासन द्वारा इसी क्षेत्र में 2 पैंथर को पकड़ा था। अब पैंथर ने इस बार एक पांच छः साल की मासूम बच्ची सूरज का शिकार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रहीं थी। जहां से पैंथर बच्ची का शिकार कर उसे जंगलों में ले गया। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल पहुंचे, जहां तलाश करने पर बच्ची का कटा हुआ हाथ और कपड़ों के अवशेष मिले है। खबर फैलते ही ग्राम वासियों में एक बार फिर दहशत का माहौल हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वनविभाग को दी। सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

19 सिंतबर को दो लोगों को पर किया था हमला
बता दें कि आदमखोर पैंथर ने 19 सितंबर को 2 लोगों पर अटैक किया। जिसमें उनकी जान चली गई। दूसरे दिन 20 सितंबर को भी 2 महिला पर अटैक किए, जिसने एक महिला की मौत हो गई और एक ने भाग कर जान बचा ली। उसके बाद पैंथर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आखिरकार 2 पैंथर पकड़ में आ गए। उसके बाद इलाके में तीसरे पैंथर की एंट्री हुई और बीती रात उसने 6 साल की मासूम को अपना शिकार बना लिया। इलाके में पिछले 7 दिनों में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 2 महिला, एक बच्ची और एक पुरुष है।


इससे पहले कहां-कहां हुई घटना
उदयपुर में ही पहली घटना छाली ग्राम पंचायत के ऊंडिथल में हुई, जिसमें 9वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। दूसरी घटना छाली ग्राम पंचायत के बेवड़िया गांव की है, जिसमें 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तीसरी घटना शुक्रवार दोपहर बाद मुख्य छाली गांव से सामने आई, जहां पैंथर 50 वर्षीय महिला को उठा ले गया। चौथी घटना भी छाली ग्राम में ही महिला की मौत हुई है, जबकि पांचवी घटना भी छाली ग्राम पंचायत के मजावद ग्राम पंचायत के पास हुआ है। 

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन

पांच साल की बच्चे की मौत होने के बाद ग्रामीण गुस्से में आ गए। विरोध करते हुए मार्ग को जाम कर दिया। कुछ ही देर में गोगुंदा एसडीएम, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब विरोध कर रहे ग्रामीण और अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही हैं। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं और तेंदुए की घटना की सख्त रोकथाम की बात कर रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें