फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे उप मुख्य सचेतक राठौड़

Sun, 23 Apr 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ - फोटो : File photo
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा के उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ रविवार को सिरोही में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। विजय नगर नेशनल हाइवे पर रविवार दोपहर को उनकी कार एक ट्रोले से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन कार में सवार उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ और उनके स्टॉफ की जान बच गई। उनकी कार में भी हल्का नुकसान होना बताया जा रहा हैं
विज्ञापन


स्थानीय जानकारी के अनुसार उपमुख्य सचेतक मदन सिंह राठौड़ रविवार को उदयपुर से रवाना होकर अपनी कार से जयपुर आ रहे थे। तभी विजय नगर नेशनल हाइवे पर कार एक ट्रोले से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसमें मौजूद मदन राठौड़ और उनका स्टॉफ सुरक्षित बच गया।  सड़क हादसे का पता चलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मदन राठौड़ के परिचित कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने भी फोन कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें