फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चुराते थे केवल महंगी शराब

Fri, 17 Mar 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बरामद की अंग्रेजी शराब लेकिन अदालत में पेश की देसी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उदयपुर के हिरण मगरी थाना पुलिस को महंगी शराब चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। इन चोरों ने अब तक करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की शराब पर हाथ मारा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिछले दिनों आधा दर्जन शराब दुकानों पर महंगी शराब के चोरी होने के मामले सामने आए। पुलिस ने शक के आधार पर तीन जनों को पकड़ा। जब इनसे पूछताछ की गई तो सभी आरोपितों ने शराब दुकानों में सेंधमारी की बात स्वीकारी। इन्होंने पुलिस को बताया कि ये सिर्फ महंगी शराब पर ही निशाना साधते थे। 

आरोपितों ने शहर के अम्बामाता, हिरणमगरी, सूरजपोल और सुखेर में स्थित शराब दुकानों से महंगी शराब चोरी की। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। अब पुलिस आरोपितों से चोरी का माल बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस उप अधीक्षक पूर्व शहर भगवत सिंह हिंगड ने बताया कि शराब चोरों से पूछताछ जारी है कि इन्होंने चोरी की शराब कहां बेची। साथ ही अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें