फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: महिला खिलाड़ी को अगवा कर मारपीट करने वाला कोच गिरफ्तार, किसी और से कोचिंग लेने पर दी मारने की धमकी

Sat, 18 Mar 2023 09:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में दस दिन पहले चेतक सर्किल स्थित गांधी ग्राउंड से महिला क्रिकेट खिलाड़ी का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में थाना हाथीपोल पुलिस ने आरोपी युवक अबरार हुसैन उर्फ सोनु पुत्र इकबाल निवासी सेक्टर 05, हिरणमगरी, उदयपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धमकी देने का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि सात मार्च को पीड़ित युवती ने रिपोर्ट पेश की कि वह पांच मार्च दोपहर 12 बजे के बाद गांधी ग्राउंड, चेतक सर्कल में क्रिकेट प्रैक्टिस से फ्री होकर अपना मोबाइल देख रही थी। तभी अबरार उर्फ सोनू आया और मेरा फोन झपट कर मुझे जबरन घसीटते हुए बाहर ले गया। मारपीट करते हुए जबरन स्कूटी पर बिठाकर फतहसागर की ओर ले गया। फतहसागर पर मेरे फोन का लॉक खुलवाकर फोन चेक करने लगा और कहने लगा कि यदि तुझे क्रिकेट सीखना है, तो मुझसे ही सीखना होगा। खबरदार जो किसी और से क्रिकेट सीखा तो इसी फतहसागर में डाल दूंगा। मेरे विरोध करने पर उसने वहां भी मेरे साथ मारपीट की। इस घटना से मैं बहुत ज्यादा भयभीत हो चुकी हूं, क्यूंकि उसने मुझे धमकी दी यदि पुलिस में रिपोर्ट दी तो मैं तेरा जीना हराम कर दूंगा।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने महिला क्रिकेट खिलाड़ी की इस रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन शुरू की। एसपी विकास शर्मा ने आरोपी की जल्द धरपकड़ के लिए दिशा-निर्देश दिए। जिस पर एएसपी ठाकुर चन्द्रशील, सीओ तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में एसएचओ योगेश चौहान ने टीम के साथ सूचना और तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त अबरार हुसैन उर्फ सोनु को डिटेन कर घटना के बारे में पूछताछ की। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें