फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गोलीबारी के बाद खुला अवैध हथियारों का नेटवर्क, नीमच और उदयपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवीना थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पर गोलीबारी करने के मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दबवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने नीमच निवासी वितेश उर्फ वीटू और गोवर्धन विलास निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश ने वितेश से हथियार खरीदे थे और फिर उन्हें वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को बेचा था।
विज्ञापन


हथियार आपूर्ति नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश के खिलाफ पूर्व में भी जानलेवा हमले और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से हथियार की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। सवीना खेड़ा निवासी प्रेम सिंह ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दी थी। दर्ज मामले के अनुसार 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह अपने दोस्त अरदीन उर्फ लाला, प्रदीप बापू, राज, कुशाल और हर्षित के साथ बलीचा स्थित एक होटल में जन्मदिन मना रहा था। तभी हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर उर्फ गोगा गिरोह के उस्मान गनी और मोहसिन काणा ने अरदीन पर हमला कर दिया।

पुरानी रंजिश के कारण हुई गोलीबारी
हमले की सूचना मिलने पर अरदीन का भाई और हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा बदमाशों का पीछा करता हुआ सवीना स्थित बरकत कॉलोनी पहुंचा। वहां आरोपी उस्मान ने फरदीन पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद घायल फरदीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सवीना पुलिस ने मामला दर्ज कर हथियार के स्रोत की पड़ताल की और इस अवैध नेटवर्क को खंगालते हुए हथियार बेचने वालों को पकड़ लिया। पुलिस अब अवैध हथियारों की इस सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें