फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: कनिष्ठ अभियंता भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पदों पर होगा चयन

Wed, 18 Nov 2026 01:52 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता के पदों में 1,035 पदों की बंपर बढ़ोतरी की है। इस संशोधन से पहले भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 874 पदों को भरा जाना था। अब पदों में हुई इस वृद्धि के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 1,909 हो गई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं और अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती के तहत आवेदक अभ्यर्थियों को बोर्ड के तय दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा बीत जाने के बाद किसी भी परिस्थिति में नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की कठिनाइयों से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

पदों की संख्या और महत्वपूर्ण तिथियां
बोर्ड नोटिस के अनुसार कनिष्ठ अभियंता भर्ती  के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर  से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर  की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 17 दिसंबर 2026 की रात 11:59 बजे के बाद आवेदन पोर्टल का लिंक स्वतः बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने 1,035 नए पद जोड़कर अभ्यर्थियों को बड़ा अवसर प्रदान किया है। पूर्व में विज्ञापित 874 पदों की तुलना में अब कुल 1,909 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत तिथियां और संशोधन से जुड़ी जानकारियां बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के मानदंड निर्धारित किए हैं। इन मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र माने जाएंगे।

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं राजस्थान राज्य के आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में निर्धारित योग्यता नहीं होगी, उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन शुल्क की श्रेणियां बोर्ड ने निर्धारित की हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

सामान्य वर्ग, अनारक्षित वर्ग और क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं, राजस्थान के नॉन-क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दूसरे राज्यों के सभी श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क देना होगा।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वहां भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें