फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: उदयपुर में स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में कोडीन सिरप जब्त, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि अवैध रूप से नशीली दवाइयां ले जाते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियुक्त चतर सिंह और बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने मंगलवार को बलीचा बाईपास पर नाकाबंदी में एक स्विफ्ट कार में सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नशीली दवाइयों कि 10 कार्टून बरामद किए हैं। इसमें कोडीन सिरप की 1600  शीशियां मिली, जिसका कुल वजन 176 किलोग्राम है। मौके से पुलिस ने चतर सिंह और बाबूलाल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार और सीओ गिर्वा ज्येष्ठा मैत्रेई आईपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी गोवर्धन विलास चेल सिंह चौहान मय टीम द्वारा मंगलवार को बलीचा बाईपास पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को रुकवा कर चेक किया तो उसमें कोडीन सिरप के 10 कार्टून रखे हुए थे, प्रत्येक कार्टून में 160 शीशियां थी।

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि अवैध रूप से नशीली दवाइयां ले जाते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कोडीन दवाइयां अफीम से बनाई जाती है जो बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं बेची जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें