फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: सीएम गहलोत के मंत्री बोले, कन्हैयालाल के हत्यारों को ठोक देना चाहिए, तब दर्द का पता चलेगा

Wed, 29 Jun 2022 10:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खाचरियावास ने कहा, एक निहत्थे व्यक्ति को कायरता से मारा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को चार दिन में फांसी पर लटका देना चाहिए। यहां तालिबानी मानसिकता नहीं चलेगी।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्हैयालाल की हत्या के बाद से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में माहौल गरमाया हुआ है। कन्हैयालाल के हत्यों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। इस बीच प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इन हत्यारों को ठोककर मार देना चाहिए, तालिबानी मानसिकता यहां नहीं चलेगी। 

विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा, एक निहत्थे व्यक्ति की धोखे से चाकू मारकर हत्या करना महपाप है। धर्म धोखा नहीं सिखाता। हत्या करने वालों को जब पुलिस ठोक के मारेगी तब इन्हें दर्द का पता चलेगा। अपराधी कोई भी हो उसको फांसी पर लटकाना और कानून की ताकत का एहसास कराना जरूरी है।  

खाचरियावास ने कहा, एक निहत्थे व्यक्ति को कायरता से मारा है। पकड़े गए दोनों लोगों को चार दिन में फांसी पर लटका देना चाहिए। इस केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने के लिए जो भी जरूरी हो वह किया जाना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को जल्द-जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों पर सख्ती के लिए विशेष कानून बनाया जाए। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ने कहा खाचरियावास ने कहा- वीडियो में दोनों हत्यारे हीरो बन रहे थे। पुलिस के पकड़कर उनकी पिटाई तो सारी हेकड़ी निकल गई। ऐसी घटिया मानसिकता उनमें आखिर कैसे भर गई? यह समय भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई का नहीं है। हमें देश के लिए सोचना है। नुपुर शर्मा के बयान के कारण देश का माहौल खराब हुआ था। इस तरह के बयान किसी को भी नहीं देने चाहिए। 

इस तरह की गई थी हत्या 
हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल दर्जी है और अपनी दुकान चलाता है। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें