फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Road Accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के दो युवकों की मौत

Fri, 15 Apr 2022 01:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में सड़क हादसे में दो बीस साल के युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में एक तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवया गया है। 

विज्ञापन

पूरासर से सेरुणा मार्ग पर गुरुवार की रात यह सड़क हादसा हुआ। झंझेऊ गांव के अशोक सिंह, आशू सिंह और विक्रम सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। 20 साल के आशु सिंह और अशोक सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।


हादसे में घायल विक्रम सिंह को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक एक ही परिवार के हैं। वे अपने खेत संभालकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें