हथियारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर वीडियो अपलोड करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल ने ऑपरेशन गार्जन के तहत कार्रवाई की। जैसलमेर डीएसटी और साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रमीत चौहान ने बताया कि पिस्टल के साथ फोटो/वीडियो अपलोड करने वाले जगदीश सिंह और विक्रम सिंह निवासी दवाड़ा गांव को पुलिस थाना सांगड़ ने गिरफ्तार किया गया। ऐसे लोगों पर हमारी नजर है और हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
प्रमीत चौहान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एसपी विकास सांगवान ने ऑपरेशन गार्जन के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। डीएसटी प्रभारी प्रमीत चौहान ने बताया कि हमारी टीम ऐसे लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है जो बदमाशों को फॉलो करते हैं और हथियारों के साथ अपने फोटो अपलोड करते हैं। इस तरह से लोगों में भय का माहौल पैदा करते हैं।
पुलिस की ओर से इंस्टाग्राम आईडी और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो एवं सोशल मीडिया पर बदमाशों को फॉलो करने वालों पर पैनी नजर हैं। सक्रिय अपराधियों व गैंगस्टर से प्रभावित होकर उन पर टिप्पणी करने वालों व अपराधियों की गतिविधियों को बढ़ाचढ़ा कर गुणगान करने वालों, उनको फॉलो करने वालों पर नजर बनाए हैं और पकड़ रहे हैं। साथ ही अभद्र, असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष में भय पैदा करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन गार्जन के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम आईडी और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वाले दो युवक जगदीश सिंह व विक्रम सिंह निवासी दवाड़ा गांव को पाया। हमने उसकी आईडी का पता कर उसकी तलाश की और उसको गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान टीम में प्रमीत चौहान प्रभारी डीएसटी, एएसआई मुकेश बीरा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, लक्ष्मणराम, देवेन्द्र और कर्मवीर शामिल रहे।