थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंडार पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक स्कोडा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 88 बोतलें मिलीं। पुलिस ने शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान के सिरोही जिले की मंडार थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 88 बोतलें जब्त की हैं। ये शराब की बोतलें कार में सिस्टम (अलग जगह) बनाकर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार जब्त कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंडार पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान गुजरात पासिंग संदिग्ध स्कोडा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें सिस्टम बना कर अंदर रखी गईं अंग्रेजी शराब की 88 बोतलें मिलीं।
इस पर शराब की बोतलें और कार को जब्त कर जिला अमरैली हाल राजकोट गुजरात निवासी पाव यश उर्फ लालू पुत्र महेंद्र भाई लुआणा और जिला राजकोट गुजरात निवासी मढवी प्रेम पुत्र बलवंतभाई राजगौर को गिरफ्तार किया गया।