फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुलिस और बालू माफियाओं के बीच गोलीबारी में दो की मौत, आठ घायल

Sat, 31 Aug 2019 08:58 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढोलपुर

सार

  • राजस्थान के ढोलपुर में बालू माफियाओं और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी।
  • दो बालू माफियाओं की भी इस घटना में मौत हो गई है।
  • पुलिसकर्मी सहित आठ लोग घायल हुए हैं।
  • घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
rajasthan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के ढोलपुर में बालू माफियाओं और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घटना बसाई में शुक्रवार को हुई है। वहीं दो बालू माफियाओं की भी इस घटना में मौत हो गई है और सात बालू माफिया घायल हुए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

मामले पर आईजी पुलिस लक्ष्मण गौर का कहना है, "जब बसाई पुलिस स्टेशन के एसएचओ को बालू माफियाओं की गतिविधि के बारे में पता चला तो वो उन्हें पकड़ने के लिए चले गए। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो बालू माफियाओं की मौत हो गई। इस घटना में कुछ बालू माफिया घायल भी हुए हैं और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।" 
विज्ञापन


गौर ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें