फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाई के सामने पानी में डूबने से हो गई दो बहनों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में गई दूसरी की जान

Fri, 19 Aug 2022 04:33 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जांगुवास  में एक बहन को बचाने के चक्कर में दूसरी भी पानी में उतर गई।नाडी पर आए दिन दोनों बहनें भैंस चराने और पानी पिलाने के लिए जाती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पानी से निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के निकटवर्ती लूणी तहसील क्षेत्र के जांगुवास में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बहन को बचाने के चक्कर में दूसरी की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


एक को बचाने के चक्कर में गई दूसरी की जान
दोनों सगी बहनें गांव की टेडीनाडी पर भैंस लेकर गई थी। भैंस टेडनाडी में पानी में चली गई। उसी दौरान एक बहन का पैर फिसल गया। जिसकी वजह से वह गहरे पानी में चली गई। तभी मौके पर मौजूद दूसरी बहन उसे बचाने के लिए दौड़ी और वह भी पीछे-पीछे पानी में उतर गई।  

भाई ने घर जाकर परिजनों को दी जानकारी
थाना प्रभारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि जांगुवास भाचरना निवासी हड़मानराम विश्नोई की दो बेटी 12 साल की बेबी और 9 साल की शीला आए दिन टेडीनाडी जाती थी। दोनों के पानी में डूबने के दौरान उनका छोटा भाई भी वहां मौजूद था। वह तुरंत घर पहुंच और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शोर सुनकर परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें