फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cow Slaughter: टोंक में गोकशी से तनाव, लोगों को शांत कराने में जुटे पुलिस अधिकारी, मौके से मिले गाय के अवशेष

Fri, 19 Aug 2022 03:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Cow Slaughter: घटना स्थल पर गोकशी के सबूत भी मिले हैं। कई धारदार हथियारों के साथ काटी गई गाय के अवशेष भी आसपास पड़े हुए हैं। एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा निवाई, डीवाईएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना को लेकर जमकर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
घटना को लेकर विरोध कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cow Slaughter: राजस्थान के टोंक जिले ललवाडी गांव के घांसी ढाणी में गोकशी का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और गो सेवा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए हैं।  ग्रामीणों और संगठनों के कार्यकर्ता घटना को लेकर कड़ा विरोध कर रहे हैं।  

विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर दत्तवास थानाअधिकारी शिवजी लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और लोगों को शांत रखने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। संगठनों के लोग और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।  

बताया जा रहा है घटना स्थल पर गोकशी के सबूत भी मिले हैं। कई धारदार हथियारों के साथ काटी गई गाय के अवशेष भी आसपास पड़े हुए हैं। एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा निवाई, डीवाईएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें