फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: हिजाब विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, कॉन्स्टेबल और एएसआई निलंबित

Sat, 12 Feb 2022 05:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हिजाब विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक कॉन्स्टेबल ने आपत्तिजनक पोस्ट की  इसे ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ने कई लोगों को शेयर कर दिया। शिकायत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को हिजाब विवाद को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। जवाहर सर्किल थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रमेश ने हिजाब विवाद से जुड़ी एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। इसे ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सतवीर सिंह ने कई लोगों को भेज दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त अनिल पेरिस देशमुख ने दोनों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त देशमुख ने बताया कि कॉन्स्टेबल की पोस्ट को एएसआई सतवीर सिंह ने कई लोगों को भेजा था। माणक चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के पास यह पोस्ट पहुंची तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। देशमुख ने कहा कि पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें