फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पांच सवारी एक बाइक पर बिठाना पड़ा भारी, हादसे में दो की मौत

Sat, 26 Mar 2022 07:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में एक बाइक ट्रक से टकरा गई। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर पांच सवारी बिठाना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। हादसे में बच्ची सहित एक महिला की मौत हो गई। वहीं चालक का पैर कट गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूगल निवासी इदरीश अपनी पत्नी, बच्ची और परिवार की दो अन्य महिलाओं को मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत ले जा रहा था। मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से मोटरसाइकिल ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि उसकी पत्नी और चार साल की बेटी जुबैदा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में इदरीश का एक पैर कटकर अलग हो गया। इदरीश और अन्य दो महिलाओं का इलाज पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें