ड्राइवर को नींद होने से हुआ हादसा
हादसा देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर हुआ है। प्राइवेट स्लीपर बस इंदौर से जोधपुर जा रही थी। इसी दौरान पंजाब मोड़ के पास यूटर्न लेते समय बस चट्टान से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई। इसी वजह से हादसा हुआ। बस में 120 लोग सवार थे। दुर्घटना में 26 घायल को राजसमंद के आरके चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जबकि सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर भेज दिया गया। जबकि 32 घायलों को पाली जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
राजसमंद और पाली जिला प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुट गए हैं। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। दोनों मृतकों के शवों को चारभुजा सीएससी की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
सीएम ने की थी रोड सेफ्टी को लेकर मीटिंग
मंगलवार को ही झुंझुनू के गुढ़ागोड़जी में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोड सेफ्टी को लेकर हाईलेवल बैठक की। जिसमें रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने का फैसला किया है। यह कमेटी हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने का रोडमैप बनाकर इसे लागू करने का फैसला किया था।
बैठक में सीएम गहलोत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार पूरा परिवार खत्म हो जाता है। इसकी पीड़ा वही महसूस कर सकता है, जिसने हादसों में अपने परिजनों को गंवाया हो। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत विचलित करने वाली होती है।