फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: हथियार बेचने आए बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, मुठभेड़ में बाप थानाधिकारी घायल

Sat, 16 Apr 2022 10:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बाप पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
बाप पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के फलोदी के खारा में हथियार बेचने आए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं एक बदमाश भाग गया। मुठभेड़ में बाप पुलिस थाना के एसएचओ दीपसिंह को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाप एसएचओ दीपसिंह को क्षेत्र में हथियार बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने खारा गांव में दबिश दी। इसी दौरान बदमाश सुनील और रामनिवास विश्नोई दोनों एक अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भाग निकले। पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 


बाप एसएचओ दीपसिंह, दो बदमाश सुनील और रामनिवास को चोटें आईं हैं। रामनिवास को गंभीर घायल होने पर जोधपुर रेफर किया गया। इनका एक साथी श्रवण भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाशों की कार से तीन पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा हथियार बेचने से मिली राशि भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें