फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में नाकाबंदी के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा कारतूस बरामद

Fri, 22 Dec 2023 10:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: बसई डांग थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके 315 बोर की पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले की बसई डांग थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चार पहिया गाड़ी से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 8 मील मोड़ के पास गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से 315 बोर की पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा और सात खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


सीओ महेंद्र सिंह ने बताया गुरुवार रात को जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश में जिलेभर में सघन ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई थी। इस दौरान एनएच 11बी पर 8 मील मोड़ के पास फोर व्हीलर गाड़ी में बैठे अंकित (32) पुत्र आनंद ठाकुर निवासी धौलपुर और नरेंद्र (31) पुत्र बच्चन सिंह गुर्जर निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। 

दोनों बदमाश के कब्जे से 315 बोर का पचफेरा रायफल, 46 जिंदा और 7 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य वारदात का खुलासा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें