फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दो नाबालिग बच्चियां 46 दिन से गायब, आक्रोशित वकीलों ने सड़क किया जाम

Mon, 21 Mar 2022 05:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दो बच्चियों के गायब होने पर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट वकील आज सड़क पर उतर गए। वहीं डीजीपी लाठर ने इस मामले में एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन
जयपुर में सड़क पर उतरे वकील - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के महेश नगर थाने से तीन फरवरी को दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई थीं। बच्चियों के गायब हुए 46 दिन बीत गए हैं लेकिन जयपुर पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं सकी है। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर आक्रोशित वकीलों ने जयपुर हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट सर्किल पर सड़कर जाम कर दिया। 

विज्ञापन

वकीलों ने सोमवार की सुबह भी पुलिस और प्रशासन को 12 बजे तक का समय दिया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने वकील सड़क पर उतर गए। वकीलों ने डीजीपी को एक घंटे का समय दिया था। उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। यहां तक की उन्होंने विधानसभा घेरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार और डीजीपी की होगी।


परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर काम करती तो हम वकीलों को सड़क पर बैठने की जरूरत ही नहीं थी। बच्चियों के पिता ने कहा कि डीजीपी को ही 42 दिन बाद पता चला कि जयपुर से दो नाबालिग बच्चियां गायब है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले पर कोताही बरत रही है। पुलिस को बार-बार बोला तब जाकर टीम को लखनऊ भेजा गया। वहां पर भी किसी भी प्रकार की जांच पुलिस ने नहीं की है। मामली की गंभीरता देखते हुए डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें