फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश: राजस्थान के सीकर में पांच लोगों और झालावाड़ में दो बच्चियों की मौत

Fri, 26 Jul 2019 09:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
राजस्थान में बीते दो दिन से मानसून की बाारिश हो रही है। बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार दिन में अनेक इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। राज्य के सीकर इलाके में वर्षा जनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है जहां पिछले 24 घंटों के दौरान 11 इंच बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे की रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


सीकर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर जय प्रकाश नारायण ने बताया कि सीकर और आसपास में भारी बारिश के कारण वर्षा जनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई और कई गांवों का सम्पर्क मुख्य सड़क से टूट गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में बाय निवासी कजोड, रानोली निवासी संजय, गुर्जरों की ढाणी निवासी दिनेश कुमार, दूजोद निवासी मुकेश कुमार, कसवाली निवासी भंवर लाल शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण पांच मकान 50 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हो गये जबकि 30-35 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

राजधानी जयपुर में भी बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के कारण शहर के अनेक इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और जाम लग गया। बूंदाबांदी का क्रम शाम तक जारी रहा।

दो बच्चियों की मौत 

वहीं, राजस्थान के झालावाड़ जिले में घर के बाहर खेल रहीं दो बच्चियां पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गईं। दोनों बच्चियों की उम्र क्रमश ढाई साल और तीन साल थी। 

यह घटना गुरुवार को हरिगढ़ गांव में हुई जहां ढाई वर्षीय प्रत्यूषा मीणा और तीन साल की परी मीना साथ में खेल रही थीं। जब काफी देर तक दोनों घर में नहीं दिखीं तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू की। 

खोजबीन करने पर दोनों घर के पास पानी से भरी खाई में मिलीं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ पनवाड़ इस्लाम अली ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें