फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मातम में बदली खुशियां, बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, दूल्हे के नाना और दोस्त की मौत

Sat, 10 Dec 2022 12:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बरात दुल्हन को लौट रही थी, तभी हादसा हुआ। एक गाड़ी में दूल्हे के नाना, चाचा और दोस्त बैठे थे। उनकी गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
बाड़मेर में बरातियों की गाड़ी पलटी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में शादी से लौट रहे बरातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के नाना और दोस्त की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बराती घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा बाड़मेर जिला मुख्यालय से करीब 20-22 किलोमीटर दूर नींमड़ी गांव के पास हुआ। दूल्हे राजेश कुमार पुत्र गोपाराम निवासी आलमसर की गुरुवार को बाड़मेर शहर मेगवालों का टांका निवासी गणेश पूनड़ के यहां शादी हुई। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन लेकर विदा हुई। एक स्कॉर्पियो में दूल्हे के नाना चेतनराम पुत्र लक्ष्मणराम, दोस्त जोगेंद्रदान पुत्र रतनदान निवासी आलमसर, अणदाराम पुत्र चौथाराम (फागलिया बीडीओ), दूल्हे का चाचा नानकराम पुत्र राजाराम और अन्य लौट रहे थे। तभी रड़वा और नीमड़ी गांव के बीच गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ गया। ऐसे में कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और तीन चार बार पलटी खाकर खाई में गिर गई।


दो साल पहले ही हुई थी दूल्हे के दोस्त की शादी
सड़क दुर्घटना में दूल्हे के नाना चेतनराम और दोस्त जोगेंद्रदान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चाचा और अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए दूल्हे के दोस्त जोंगेंद्रदान की शादी दो साल पहले हुई थी। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी कोई संतान भी नहीं है। दुल्हन के स्वागत में खड़ी महिलाओं को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। शादी के घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे को लेकर गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें