फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः तेज गति के अनियंत्रित ट्रेलर ने दो श्रद्धालुओं को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Sun, 25 Aug 2019 05:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटना(डेमो)
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज गति अनियंत्रित ट्रेलर ने रामदेवरा जा रहे दो पैदल श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। थानाधिकारी ईश्वरानंद ने रविवार को बताया कि सूरतगढ-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज गति अनियंत्रित ट्रेलर ने हरियासर गांव के पास रामदेवरा जा रहे दो पैदल श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब के अबहोर निवासी नेताराम मोची (40) और सुभाष कुम्हार (20) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए। इस संबंध में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ट्रेलर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें