फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: ओवरब्रिज से गिरे दो चचेरे भाई, एक की मौत, ननिहाल शोक में शामिल होने जा रहे थे

Sun, 08 May 2022 06:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में ओवरब्रिज से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
धौलपुर में ओवरब्रिज से गिरे दो भाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में दो चचेरे भाई ओवरब्रिज से गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक भाई की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई का गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। दोनों ननिहाल में शोक में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नगला सदा गांव के रहने वाला 28 साल का राजू पुत्र प्रेमचंद्र पचौरी बाइक से अपने चचेरे भाई आकाश के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश से मांगरोल कस्बा आ रहा था। मनियां और मांगरोल के बीच ओवरब्रिज पर दोनों भाई बाइक खड़ी करके रेलिंग के सहारे खड़े हो गए। इसी बीच दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए।  


हादसे में घायल हुए दोनों भाइयों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजू की मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें