फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, दांत और अंगुली भी तोड़ी, युवकों पर यह आरोप, जानें मामला

Tue, 20 Sep 2022 10:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan News: आरोपी अरविंद का भाई डिप्टी एसपी है। मामले की जानकारी लगने पर उन्होंने रातानाड़ा थाने में कांस्टेबल के खिलाफ क्रॉस शिकायत दी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के नशे में दोनों कांस्टेबल होटल में युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
युवक से बुरी तरह मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan News: राजस्थान के जोधुपर जिले में दो कांस्टेबल और दो युवकों के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कॉस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे उसका पैर टूट गया। दूसरी ओर आरोपी युवक का कहना है कि कांस्टेबल शराब के नशे में था। उसे इतना पीटा कि उसका दांत और अंगुली तक टूट गई है। पुलिस आरोपी कांस्टेबल को बचाने के लिए यह सब कर रही है। एक कांस्टेबल का नाम भी सामने नहीं आने दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला शहर के रातानाड़ा थाना इलाके का है। बीते शनिवार की रात करीब इलाके के फर्न होटल के बाहर दो पुलिस कांस्टेबल और युवकों में विवाद हो गया। कांस्टेबल किशन सिंह और केशर सिंह सादे कपड़ों में होटल में पार्टी के लिए गए थे। यहां उन्होंने शराब भी पी। पार्टी के दौरान किसी बात को उनका युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद जालोर के रहने वाले युवक मलेंद्र और अरविंद ने कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी। 

विज्ञापन


जिससे एक कांस्टेबल का पैर टूट गया। टक्कर मारने के बाद कार चला रहा मलेंद्र फरार हो गया, लेकिन अरविंद कांस्टेबल को देखने के लिए रुक गया। इसके बाद दोनों ने उसे पकड़ लिया औरे जमकर मारपीट की। इससे उसका दांत और अंगुली टूट गई। उसकी आंख और कमर पर भी गहरी चोट लगी है। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। अगले दिन यानी रविवार रात 10:30 बजे कांस्टेबल किशन सिंह ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इधर, आरोपी अरविंद का भाई जगदीश भी पुलिस में है। वह रणथंभौर में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात है। मामले की जानकारी लगने पर बीते सोमवार को उन्होंने रातानाड़ा थाने में कांस्टेबल के खिलाफ क्रॉस शिकायत दी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की। अपनी शिकायत में जगदीश ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में दोनों कांस्टेबल होटल में युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। मेरे भाई औरे उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगे। होटल से बाहर आने के बाद भी दोनों ने झगड़ा किया और पिस्टल दिखाकर धमकाया। इसके बाद उसके भाई का अपहरण कर मारपीट की और थाने ले गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें