फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पेट्रोल छिड़ककर दो सगे भाइयों ने लगाई आग, छोटे की मौत

Wed, 30 Mar 2022 01:23 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में दो भाईयों ने आग लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
अजमेर में दो भाईयों ने लगाई आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के हाथीभाटा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो भाई झुलस गए । दोनों भाइयों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं बड़े भाई को गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि दोनों भाइयों ने घरेलू झगड़े के चलते पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। 
अजमेर उत्तर पुलिस उपाधीक्षक छवी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर मौका मुआयना करने पर सामने आया कि मकान में दो जगह पर आग लगी है। मामले में जिस तरह की रिपोर्ट मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि यह हादसा है या कोई वारदात इसे लेकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाथी भाटा बर्फ फैक्ट्री के नजदीक रहने वाले राजेश शर्मा और दुर्गा शंकर शर्मा एक ही मकान में निवास कर रहे थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस बीच 58 वर्षीय बड़ा भाई मार्बल फैक्ट्री में काम के लिए निकल रहा था, तभी 52 वर्षीय दुर्गा शंकर शर्मा से कहासुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली गई। इस दौरान दुर्गाशंकर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं राजेश शर्मा को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दुर्गाशंकर की मौत हो गई। मृतक के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले में परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।


प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई घटना 

जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से कहासुनी चल रही थी और प्रॉपर्टी विवाद और शराब के चलते घरेलू झगड़े हो रहे थे। इस दौरान मृतक दुर्गाशंकर ने तंग आकर राजेश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया और खुदपर भी पेट्रोल छिड़क लिया और फिर आग लग गई। इस बीच बड़ा भाई राजेश छत की ओर भाग गया और दुर्गाशंकर कमरे में बंद हो गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है और इस घटना को लेकर परिवार और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें