फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: हवाई पट्टी पर बाइक फिसलने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम

Wed, 08 Nov 2023 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुरा निवासी दो सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एकादशी पर होने वाले भजन जागरण कार्यक्रम में अपने देवताओं को बुलाने के लिए गेंदा बाबा के दर्शन करने गए थे। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में हवाई पट्टी पर मंगलवार की देर रात एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाई हवाई पट्टी से बाइक के स्लिप होने पर सीधे खाई में जा गिरे। इस दुर्घटना में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव बलवंतपुरा में शोक छाया है। दोनों मृतकों के शवों का बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुरा निवासी दो सगे भाई हुकम सिंह और कैलाशी पुत्र प्यारेलाल कुशवाह अपने घर में गुरुवार को एकादशी को होने वाले भजन जागरण कार्यक्रम में अपने देवताओं को बुलाने के लिए गेंदा बाबा के दर्शन करने गए थे।

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बाइक

देवताओं की पूजा कर मिटटी लेकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रात 8 से 9 बजे के बीच उनकी बाइक हवाई पट्टी से अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद जब रात 10 बजे तक दोनों भाई वापस गांव नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बड़े भाई हुकुम सिंह को फोन लगाया जो रिसीव नहीं हुआ। इस पर ग्रामीण और परिजन तलाश करते हुए रात 3 बजे हवाई पट्टी पर पहुंचे जहां मोबाइल की रिंग के आधार पर दोनों भाइयों के साथ हुई दुर्घटना का पता लगा।
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम

इसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने दोनों अचेत भाइयों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बुधवार सुबह मृतक हुकुम सिंह 52 वर्ष और कैलाशी 48 वर्ष के शवों का परिजनों की मौजूदगी में बसई डांग पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। 

राजनेता भी पहुंचे सांत्वना देने

घटना के बाद अस्पताल में बल्बंतपुरा के ग्रामीण और परिजनों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह परमार, बीजेपी प्रत्याशी एवं विधायक गिर्राज मलिंगा के पुत्र एवं पंचायत समिति प्रधान अजय सिंह मलिंगा और बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के पुत्र राहुल सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों को घटना को लेकर ढांढस बंधाया और सांत्वना दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें