फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: आबूरोड लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से पुलिस ने बरामद किया मोबाइल फोन

Mon, 04 Dec 2023 04:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने दो माह पूर्व चांदमारी हाईवे पर वीर बाबा मंदिर के पास आबूरोड निवासी व्यक्ति से मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही आबूरोड शहर पुलिस ने शहर के चांदमारी हाईवे पर वीरबाबा मंदिर के पास हुई लूट में दो अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड शहर थानाधिकारी बलभद्र सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने तलाबफली, कुई पुलिस थाना आबूरोड सदर निवासी दिनेश पुत्र सुकाराम गरासिया और चंदू पुत्र लाला गरासिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इस कारवाई में उपनिरीक्षक भगवानराम, रणधीर सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


चार अक्टूबर को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार यह घटना दो माह पूर्व 4 अक्टूबर 2023 को शहर के चांदमारी हाईवे पर वीर बाबा मंदिर के पास हुई थी। इसमें आरोपी साईं विहार कॉलोनी, आबूरोड निवासी कल्पेश गुर्जर के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें