फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 02:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: पोकरण के फलसुंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्यूबवेल पर तीन दिन पहले हुई केबल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। इस पूरे मामले में फलसुंड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के फलसुंड में पुलिस ने केबल चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की वारदात के लिए काम में ली गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। थानाधिकारी गिरधरसिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को मोहम्मद खां पुत्र मेहरदीन खां निवासी खानपुरा निवासी बलाड़ ने पुलिस थाना फलसूंड पर रिपोर्ट पेश की। जिसमें ये बताया गया कि ट्यूबवेल पर केबल लगी हुई थी जो 17 अक्टूबर की रात में कोई चोर चुराकर लेकर गया। जब वो सुबह ट्यूबवेल पर गए तो वहां पर बिजली केबल नहीं थी।  इधर-उधर बहुत तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए नबाबखान (27) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी भोम की ढाणी, कुंडल पुलिस थाना फलौदी व मगे खान (55) पुत्र सुहड़ खान निवासी गुंदाला पुलिस थाना भणियाणा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। दोनों चोरों को न्यायालय में पेशकर आरोपी मगे खान को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा आरोपी नबाब खान को पीसी रिमांड प्राप्त किया गया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें