फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रक-कार की आमने-सामने से भिड़ंत, आईटीबीपी जवान और पत्नी की मौत, आज ही ड्यूटी पर जाना था

Tue, 23 Aug 2022 04:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

आईटीबीपी जवान अशोक की अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग थी। वह दो महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार को अशोक पत्नी के साथ अपनी ससुराल जा रहा था, इस दौरान हादसा हो गया। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जवान अशोक बढाढरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में हुए एक सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। मंगलवार को जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर चंदपुरा के पास एक मिनी ट्रक और कार की आमने सामने की भिडंत हो गई। जिसमें दंपति बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल पहुंचे से पहले दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोकुलपुरा के रहने वाला आईटीबीपी जवान अशोक बढाढरा पत्नी अंकिता के साथ कार से लक्ष्मणगढ़ स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय उसकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। 

जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोगों को एसके अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिकी जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


आईटीबीपी जवान अशोक की अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग थी। वह दो महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार को वह अपनी ससुराल जा रहा था, इस दौरान हादसा हो गया। जनकारी के अनुसार अशोक आज शाम के ड्यूटी पर वापस जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें