फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ट्रक और इनोवा कार की भीषण भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल, चार बच्चे भी हुए चोटिल 

Mon, 06 Jun 2022 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई इनोवा कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू में एनएच 52 हडियाल के पास सोमवार देर शाम  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। जिसमें इनोवा सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची दूधवाखारा और तारा नगर थाना पुलिस ने एंबुलेंस और निजी वाहनों से  घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इनोवा सवार इमरान 22 मई को पत्नी, बच्चे, मां और बड़ी बहन व उसके बच्चों के साथ महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर घूमने निकले थे। जम्मू से महाराष्ट्र जाते समय सोमवार देर शाम हडियाल के पास उनकी कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। इमरान उनकी पत्नी, मां और बहन को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं इमरान और उनकी बहन के बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। हदासा इनता भयानक था कि इनोवा कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें