फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शोकसभा में जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 19 Feb 2023 05:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

कुचामन पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग अपने परिवार के सदस्य की शोकसभा में फुलेरा से बीकानेर जा रहे थे। इस दौरान मौलासर थाने क्षेत्र के बाबा की ढाणी के पास कार ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गईं, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिले के किशनगढ़ रतनगढ़ मेगा हाइवे पर निमोद गांव की बाबा की ढाणी के पास रविवार दोपहर 12 बजे हुआ। ओवरटेक करने के चक्कर में कार और ट्रक आपस में टकरा गए।  

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर निमोद सरपंच मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से  कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। जिसके बाद निजी वाहनों से उन्हें कुचामन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को मौलासर की राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया गया है।

कुचामन पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग अपने परिवार के सदस्य की शोकसभा में फुलेरा से बीकानेर जा रहे थे। इस दौरान मौलासर थाने क्षेत्र के बाबा की ढाणी के पास कार ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हासे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल 
गिरजा देवी पत्नी श्रवण राम जागिंड, किरण जागिंड पत्नी गौरीशंकर जांगिड, गौरीशंकर पुत्र छगनलाल, शकुंतला देवी पत्नी राजपाल, राजेश पुत्र छगनलाल गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं,  श्रवण राम जागिंड की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें