फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में ट्रक और कार की टक्कर, महिला समेत दो की मौत, तीन महिलाएं गंभीर घायल

Sun, 19 Feb 2023 04:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया था। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी साइड से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में दो कार चालक सहित एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में कार सवार महिला और चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  वहीं, एक महिला को गंभीर हातल में आगरा रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा जिले के सदर थाना इलाके में रविवार सुबह हुआ। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले एक ही परिवार की 4 महिलाएं कार से बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन जा रही थीं। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक मुकेश और निर्मला गुप्ता (45) पत्नी रामसेवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, महादेवी (52) पत्नी दिनेश, सरस्वती (50) पत्नी विनोद और हीरो देवी (49) पत्नी भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से घायल महादेवी को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।  

पुलिस ने बताया कि ट्रक स्टेरिंग फेल हो गई थी। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी साइड से आ रही कार से टकरा गया। दोनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें